फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case on charges of preparing fake documents

फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप में केस

Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case on charges of preparing fake documents
फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप में केस
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली और मुंडेरवा पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार कर गोलमाल करने के आरोप में आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की।
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना अंतर्गत बेलवा बाबू निवासी अजय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता को अपना पति घोषित कर सुमन तिवारी निवासी सिशौला, जिला कानपुर हाल मुकाम कचहरी कैंपस, कोतवाली बस्ती ने लाभ पाने के लिए फर्जी कागजात तैयार कराए।
विज्ञापन

कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई नरायनलाल श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वहीं, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बटेला निवासी वजाजुल्लाह का आरोप है कि विपक्षियों ने कूटरचित और फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया। कोर्ट के आदेश पर मुंडेरवा पुलिस ने बटेला निवासी अमीरुल्लाह, बनकटा निवासी कामनी देवी, अवधेश कुमार शुक्ला, बालकृष्ण पांडेय और हसनपुर निवासी सत्यजीत यादव पर केस दर्ज कर जांच एसएसआई योगेंद्रनाथ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed