{"_id":"683b5ea5d94bb36f95004d52","slug":"case-on-charges-of-assault-and-vandalism-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137516-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में केस
Sun, 01 Jun 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने गोकुलपुर गांव में हुई मारपीट का केस दर्ज किया है। रानीपुर दुर्वासा के विशाल ने तहरीर दी है कि वह बस्ती में मजदूरी करता है। 27 मई की सुबह आठ बजे गोकुलपुर में टेंट का सामान ट्राली से उतार रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बच्चों के विवाद में विपक्षियों ने अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहते हुए मारापीटा। धमकी दी कि टेंट पर काम करने आए तो हाथ-पैर तोड़ देंगे। पुलिस ने गोकुलपुर निवासी रामसुरेमन सिंह, अकर्ष सिंह, रणवीर सिंह व रंजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं गांव के रामसुरेमन सिंह उर्फ बिल्ला सिंह ने तहरीर दी है कि विपक्षियों ने घर में घुसकर रंजिश उन्हें व उनकी पत्नी को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। मारपीट के दौरान पत्नी के गले से सोने की चेन गिर गई। घर में तोड़फोड़ कर धमकाया। पुलिस ने गांव के मनोज, बलवंत, जशवंत, निर्भय व अभय के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
अवैध खनन के मामले में दर्ज कराया केस
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने अवैध खनन के मामले में केस दर्ज किया है। खनन विभाग के अधिकारी प्रशांत यादव ने तहरीर दी कि 21 मई की रात अवैध खनन व परिवहन की सूचना मिली। इसके आधार पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की चौकी गनेशपुर के निकट मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जांच के लिए रोका गया। मिट्टी के परिवहन के संबंध में प्रपत्र मांगा गया तो वाहन चालक कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। वाहन की जांच किए जाने पर प्रत्येक वाहन ट्रैक्टर-ट्राली पर चार घनमीटर मिट्टी लदी मिली। कोई अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे स्पष्ट है कि वाहनों से बिना किसी अनुमति लिए चोरी-छिपे मिट्टी का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
एपीएन कॉलेज के पीछे बुलाकर मारापीटा, केस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने एपीएनपीजी कॉलेज के पास मारपीट का केस दर्ज किया है। जामडीह पांडेय के विभोर गौतम ने तहरीर दी कि बृहस्पतिवार को साढ़े छह बजे कचहरी से घर जाते समय उनके मोबाइल पर फोन आया। उसे एपीएन पीजी कॉलेज के पीछे बुलाया। वहां पहुंचते ही कई लोग मिलकर मारने-पीटने लगे। अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और चले गए। कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि रंजीत चौराहा निवासी उत्कर्ष सिंह, सौरभ सिंह, अतुल पांडेय पता अज्ञात और 15-20 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
मारपीट के मामले में तीन पर केस
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बस्थनवा गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। बस्थनवा गांव निवासी रामसजीवन ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे उसके पट्टीदार उमेश मौर्य, सुमन पत्नी अनूप मौर्य और मायाराम मौर्य ने अपशब्द कहते उसके बेटे प्रदीप मौर्य को लाठी डंडे से मारापीटा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अवधराज ने बताया है कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चोटिल पिता-पुत्र को सीएचसी गौर भेजा गया। वहां से प्रदीप मौर्य को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संवाद
घर में घुसकर मारपीटा, धमकी देने का आरोप
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने डिलिया में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। गांव की सरिता पत्नी राजेश ने तहरीर दी है कि पूर्व में हुए विवाद में विपक्षियों ने उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट की। जान बचाकर घर में भागी तो घर में घुसकर अपशब्द कहा। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के राजवंत, प्रेमचंद्र, रामसागर और शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद