फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case of rape on sipoy and his 2 brothers

सिपाही व उसके दो भाइयों पर दुष्कर्म का मुकदमा

Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
case of rape on sipoy and his 2 brothers
सिपाही व उसके दो भाइयों पर दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन

गोरखपुर में तैनात है सिपाही, लखनऊ में तैनात महिला सिपाही ने दर्ज कराया है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में लालगंज पुलिस ने सिपाही और उसके दो भाइयों पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही गोरखपुर में तैनात है। मुकदमा लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही की तहरीर पर लिखा गया है।

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब शादी का दबाव बनाया तो उसने लखनऊ के एक मंदिर में विवाह कर लिया। अभी कुछ दिन पहले पता लगा कि वह दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस पर जब सिपाही से मिलकर विरोध किया गया तो उसने मारपीट की और जान-माल की धमकी दी। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल एकांश सिंह निवासी तिघरा, थाना लालगंज इस समय गोरखपुर में तैनात है। मारपीट व धमकी देने के मामले में एकांश सिंह, उसके भाई सूरज सिंह व दीपक सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष लालगंज राजकुमार पांडेय ने बताया कि प्रकरण में घटनास्थल लखनऊ का है। चूंकि पीड़िता ने यहां तहरीर दी। इसलिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन इसे विवेचना के लिए लखनऊ स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed