फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case of kidnapping of a girl registered

Basti News: युवती के अपहरण का केस दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case of kidnapping of a girl registered
नगर बाजार (बस्ती)। थानाक्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के अपहरण के मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती के भाई ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी बहन का धर्म परिवर्तन करा सकते हैं। आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के रमवापुर कला निवासी मो. वसीम उसकी बहन को अपहृत करके कहीं भगा ले गया। जानकारी होने पर पता लगाने घर गए तो उसके परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तेरी बहन को जहां जाना था चली गई। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मो. वसीम,शबनम बानो ,मो. इकबाल व रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

दीवार में कील ठोकने पर मारपीट, चार पर केस
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली गांव के चिरैयाडांड़ टोला में दीवार में की ठोकने पर दो पक्षों में मारपीट हुई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रमिला ने तहरीर दी कि गांव के छोटू व राजू की दीवार मेरी दीवार से सटी है। 12 जून को शाम 6 बजे वह अपनी दीवार में कील ठोक रहे थे। तेज आवाज आने पर मना किया तो नाराज हो गए। इसी बात पर रात 10 बजे मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि केस दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में केस
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीया किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बड़हर बाड़ा निवासी शिवकुमार देकर 24 मार्च को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि आरोपी पर बहला-फुसला कर भगाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट और जेसीबी तोड़ने पर पांच नामजद
बस्ती। लालगंज पुलिस ने बरोहिया कला गांव में मारपीट के एम मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहां की सावित्री देवी ने तहरीर दिया कि पुराना बाउन्ड्री वाल को जेसीबी मशीन से साफ सफाई कराने व बनाने को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की व जेसीबी मशीन का शीशा तोङ दिया। पुलिस ने चंद्र प्रकाश चौधरी उर्फ मधू, राम प्रवेज उर्फ धुरकुल्ली निवासी लेढवा थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर, धीरेंद्र उर्फ चीथारू, दीपक व क्षितिज उर्फ अमन पर केस दर्ज किया है। संवाद
सीमेंट एजेंसी के नाम पर 3.50 लाख की ठगी
बस्ती। साइबर अपराधियों ने ब्रांडेड सीमेंट कंपनी की एजेंसी देने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिया। बाद में उसका नंबर बंद हो गया। साइबर थाना पुलिस ने मड़वानगर निवासी बीरेन्द्र कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया है। संवाद

फोटो वायरल करने पर केस
बस्ती। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के मामले में हरैया पुलिस ने कानपुर के नोनारी मंगलपुरी इकघरा निवासी धर्मेंद्र सिंह पर आईटी एक्ट व धमकी का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed