{"_id":"6840ac64fbb15d169f0bf903","slug":"case-filed-on-charges-of-kidnapping-a-teenager-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137760-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज
Thu, 05 Jun 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगाने के आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में किशोरी के पिता ने लिखा है कि उसकी लगभग 17 वर्षीय बेटी गांव के ही एक युवक से बात करती थी। इसकी उसे कोई जानकारी नहीं थी। जानकारी होने पर उसके माता-पिता से उलाहना देने गया। उलाहना देने पर उन लोगों ने कहा कि जो करना है, कर लो। 27 मई की रात विजय शादी का झांसा देकर उसे भगा ले गया। उसमें उसके माता-पिता ने भी उसका सहयोग किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच गायघाट चौकी इंचार्ज राम मणि उपाध्याय को सौंपी गई है। संवाद
पुरानी रंजिश में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के महुआर गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। महुआर निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने तहरीर दी है कि कि दो जून की सुबह करीब नौ बजे उनके पटीदार कृष्ण कुमार पांडेय, सुनीता पत्नी रमेश, वंदना पत्नी सुरेश, प्रिंस ने पुरानी रंजिश में विवाद किया। उनके दरवाजे पर आकर लाठी-डंडे व लात-मुक्का से पत्नी व बेटे को मारापीटा और अपशब्द कहा। आरोपी प्रिंस ने सोशल मीडिया पर उनके बेटे को जान से मारने के लिए पांच हजार रुपये की सुपारी दी है। इसका साक्ष्य भी उनके पास है। एसएचओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
रास्ते में रोककर दो बहनों को पीटा, केस
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने जोगहटा में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। गांव की शांति देवी ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी चांदनी व शिवांगी शौच के लिए गई थीं। आरोप है कि तभी गांव के रोहित ने उनकी बेटी शिवांगी को अपशब्द कहा। विरोध करने पर दोनों बेटियों को विपक्षियों ने मारा-पीटा। शोर सुनकर वह और उनका बेटा पहुंचा तो उन्हें भी मारा-पीटा। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया तो जानमाल की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। पुलिस ने गांव के रोहित, मोहित, पतिराम व विनीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, चार लोगों पर केस
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट की वारदात में केस दर्ज किया है। मझौवा खजुरी (मझौवा लाल) निवासी शेषराम ने तहरीर देकर बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के गोविंद प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, अखिलेश और इटौवा निवासी रामनयन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट और जानमाल की धमकी का केस दर्ज
बस्ती। नगर पुलिस ने बगही में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। मरवटिया बाबू निवासी सचिन कुमार गौड़ का आरोप है कि विपक्षियों ने तीन दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर उन्हें और उनके पिता को मारा-पीटा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इस दौरान उनके 72 सौ रुपये व टोपी वहीं गिर गई। पुलिस ने बगही निवासी अजीत उपाध्याय, राहुल शर्मा, अखिलेश शर्मा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
बनकटी। ब्लॉक मुख्यालय से बस्ती मार्ग पर करीब 100 मीटर पश्चिम पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक 28 वर्षीय मुंशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें पीएचसी बनकटी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परासी गांव निवासी मुंशीराम पुत्र जयकरन बुधवार दोपहर बाइक से महादेवा की तरफ से आ रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय के निकट एक निजी अस्पताल के पास सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। लालगंज पुलिस ने ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। संवाद
ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक से गिरकर महिला घायल
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के रुधौली तिराहे के निकट सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में बुधवार की सुबह करीब पौने दस बजे बाइक सवार 30 वर्षीय राधा देवी निवासी ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर बाइक से गिरकर चोटिल हो गईं। उनका बायां हाथ टूट गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद