{"_id":"620902b2ef75d9484f794c9b","slug":"case-filed-against-sp-candidate-accused-of-holding-public-meeting-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति जनसभा करने का आरोप
Sun, 13 Feb 2022 06:38 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:38 PM IST
सार
पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि राजेंद्र चौधरी और धीरसेन निषाद की ओर से रुधौली कस्बा के एक मैरेज हॉल में शनिवार को जनसभा आयोजित की गई। जिसमें करीब तीन सौ लोग एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
सपा झंडा
विस्तार
बस्ती में बिना अनुमति सभा करने के आरोप में रुधौली विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजेंद्र चौधरी और रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद के खिलाफ शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष शनिवार को ही बसपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
यह मुकदमा रुधौली थाने में फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी संजय कुमार यादव की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि राजेंद्र चौधरी और धीरसेन निषाद की ओर से रुधौली कस्बा के एक मैरेज हॉल में शनिवार को जनसभा आयोजित की गई। जिसमें करीब तीन सौ लोग एकत्रित हुए थे, लेकिन सभा के लिए किसी ने भी अनुमति नहीं ली थी। रुधौली एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसआई राजेंद्र कुमार दुबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन