{"_id":"67eed5c0395066918d0bdf1c","slug":"case-filed-against-six-people-including-wife-and-son-in-ram-surat-murder-case-investigation-continues-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134453-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रामसूरत हत्याकांड में पत्नी बेटे सहित छह पर केस, छानबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रामसूरत हत्याकांड में पत्नी बेटे सहित छह पर केस, छानबीन जारी
Fri, 04 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरैया। बुधवार को हाईवे पर आमा पांडेय गांव के सामने परसौड़ा निवासी राम सूरत चौधरी की पिकअप से कुचल कर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक राम सूरत की बहन की तहरीर पर हत्या व षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।
हिरासत में लिए गए आरोपी अनिल वर्मा से पूछताछ में घटना से जुड़े अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन करना उचित समझा। पुलिस तथ्यों के आधार पर हत्या किए जाने की कड़ियों को जोड़कर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजाजोत निवासी बहन चंद्र कला देवी पत्नी राम प्रताप ने तहरीर में बताया है कि गौर थाने के साड़ी हरिनाम निवासी अनिल वर्मा, हरैया थाने के रतनपुर निवासी अभिषेक वर्मा, मृतक राम सूरत की पहली पत्नी सरिता, उसके पुत्र अवधेश व अमर ने साजिश के तहत हत्या कराई। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए गए पिकअप चालक से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है।
जल्द ही प्रकरण में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।