{"_id":"61d881fba069cc26f724cdd5","slug":"case-filed-against-kotdar-for-ration-embezzlement-basti-news-gkp4228689192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन गबन के आरोप में कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन गबन के आरोप में कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन गबन के आरोप में कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा
जांच में 193 क्विंटल राशन व अन्य सामान मिला था गायब
कलवारी(बस्ती)। कलवारी पुलिस ने एआरओ की तहरीर पर कलवारी मुस्तहकम के उचित दर विक्रेता नंदलाल के खिलाफ राशन सहित अन्य सामानों के गबन का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को दिए तहरीर में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डॉ. सुशील मिश्र ने लिखा है कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने टीम के साथ तीन जनवरी को जांच की थी।
जांच में उचित दर विक्रेता नंदलाल के स्टाक से 135 कुंतल गेहूं, 58 कुंतल चावल, नमक 60 किलो, रिफाइन 60 लीटर, चना 60 किलो तथा चीनी 21 नदारद मिला। इसके संबंध में उचित दर विक्रेता की ओर से कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इससे प्रतीत हुआ कि विक्रेता ने सामानों को निजी लाभ के लिए गबन कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। बुधवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उचित दर विक्रेता कलवारी मुस्तहकम नंदलाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने का आदेश दिया था। उसी के क्रम में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक द्वारिका प्रासद को दी गई है।