फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against him for making inflammatory comments on social media

Basti News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने पर केस

Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against him for making inflammatory comments on social media
बस्ती। पहलगाम की आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में कोतवाली पुलिस ने विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि 22 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना को लेकर वह सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी बात रख रहे थे। 24 अप्रैल को शहजेब खान नाम के फेसबुक यूजर ने खुद को पाकिस्तान के आईएसआई का एजेन्ट बताते हुए लिखा कि आईएसआई जिन्दाबाद और इंडिया बनेगा पाकिस्तान। इंशा अल्ला घर में घुसकर मारने के साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें लिखीं। जिससे हिन्दुओ की धार्मिक भावना आहत हो रही है। साथ ही खुद की जान पर खतरे की आशंका भी उन्होंने जताई है। कोतवाल राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शहजेब खान पता अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed