फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against four including a couple for fraudulently getting land registered

Basti News: धोखे से जमीन का बैनामा कराने पर दंपती सहित चार पर केस

Fri, 20 Sep 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including a couple for fraudulently getting land registered
परशुरामपुर के सिकंदरपुर के पीड़ित की जमीन का गोलमाल करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। धोखे से जमीन की रजिस्ट्री करा लेने के आरोप में पुलिस ने परशुराम क्षेत्र के चार लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक दंपती का भी नाम शामिल है।
परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राम कुमार ने कोर्ट में दायर कर आरोप लगाया था कि कस्बे के जगन्नाथ से उसकी जान पहचान है। वह कस्बे में कपड़े की दुकान करते हैं। लोगों को शर्तों के अनुसार पैसे का लेन-देन करते हैं। राम कुमार के लड़के को फर्नीचर की दुकान के लिए पूंजी की जरूरत पड़ी तो वह जगन्नाथ से तीन लाख रुपये मांगने गया। आरोप है कि जगन्नाथ ने रुपये नहीं होने का बहाना करते हुए अपने जान पहचान वाले अरविंद कुमार और उनकी पत्नी किरण वर्मा से मिलवाया।
विज्ञापन

तीनों ने सांठगांठ करते हुए जमीन गिरवी रखने पर रुपये देने की बात कही। इसके बाद अरविंद और जगन्नाथ, रामकुमार को बस्ती एक अधिवक्ता के घर ले गए। उसका आधार और फोटो लेकर कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के बाद हर्रैया उप निबंधक कार्यालय यह कहकर लाए कि वहीं पर कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद पैसा देंगे। यहां अभिलेख जमा कराने के बाद पैसा देने लिए अयोध्या ले गए, मगर वहां सर्वर नहीं होने की बात कहकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच माह तक रुपये देने को लेकर दौड़ाते रहे। जब उसे रुपये नहीं मिले तो उसने अपने गिरवी रखे खेत के कागजात लौटने को कहा। हीला-हवाली करने पर वह अधिवक्ता के साथ जब रजिस्ट्री कार्यालय गया तो अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात सुनकर उसके होश उड़ गए। आरोपियों ने जमीन गिरवी रखने की आड़ में उसकी करीब 0.79 हेक्टेयर जमीन का बैनामा करा लिया था।

इसके बाद पीड़ित रामकुमार ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मगर, सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट क आदेश पर मामले में पुलिस ने अरविंद कुमार, किरण वर्मा, जगन्नाथ व विनय श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी कर जमीन व रकम हड़पने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed