फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case filed against 12 people including eight named in attack on councilor, 7 in custody

Basti News: सभासद पर हमले में आठ नामजद समेत 12 पर केस, 7 हिरासत में

Mon, 20 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 12 people including eight named in attack on councilor, 7 in custody
बस्ती। मोहल्ला बेलवाडाड़ी में शनिवार की रात जानलेवा हमले में घायल भाजपा नेता व सभासद जगदीप श्रीवास्तव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर शाम उनके भतीजे अंशुल श्रीवास्तव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में दिन भर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, अमृत वर्मा आदि ने सभासद से भेंट कर कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सभासद के भाई विजय श्रीवास्तव की तहरीर पर श्रीप्रकाश, रामनरायन, जयप्रकाश, संतोष, रामप्रकाश, हर्ष उर्फ हैप्पी, सत्यम श्रीवास्तव और सोनी श्रीवास्तव के अलावा तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सोनी श्रीवास्तव को छोड़कर बाकी सात नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में विजय श्रीवास्तव ने कहा है कि शनिवार रात उनके भाई जगदीप को आरोपी अनायास ही गाली देने लगे। मना किया तो उन्हें पटक कर मारने लगे। भाई की चीख-पुकार पर उनके भतीजे अंशुल, युवराज व उत्कर्ष के साथ दौड़े।
आरोपी तलवार, लाठी, डंडे, सरिया, गड़ासा, पत्थर आदि से हमला करने लगे। बाद में हथियार को लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में जगदीप श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव व रमेश श्रीवास्तव को काफी चोटें आईं।

जगदीप श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed