{"_id":"630273b546aa5f53546bd4a5","slug":"case-file-against-nine-people-basti-news-gkp4477608120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
- कुटरचित दस्तावेज से फर्जीवाड़ा करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुटरचित दस्तावेज से फर्जीवाड़ा करने के दो मामले सामने आए हैं। मुंडेरवा व दुबौलिया पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी ताज मोहम्मद का आरोप है कि विपक्षियों ने फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बैंक में खाता खुलवाकर उनका पैसा निकाल लिया। जानकारी होने पर जब शिकायत करने गए तो घर में घुसकर अपशब्द कहते हुए मारपीट की।
पुलिस ने कटरिया निवासी अजीत, रणवीर सिंह उर्फ रिंकू सिंह, राजेश सिंह और नीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मुंडेरवा थाने के ऊचगांव निवासी भोला प्रसाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता की खतौनी में फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर विपक्षियों ने अपना नाम शामिल करा लिया। जानकारी होने के बाद थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राधेश्याम राय ने बताया कि ऊचगांव निवासी चंद्रप्रकाश, रामबेलास, विवेकानंद, रामानंद और ज्ञानमति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।