{"_id":"60e857eb8ebc3e3bbc175cff","slug":"case-file-against-ex-block-pramukh-basti-news-gkp401191068","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत सात पर अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- पैकोलिया थाने में बीडीसी सदस्य के पिता ने दी थी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। गौर ब्लॉक के जलालाबाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह समेत चार नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों पर पुलिस ने अपहरण तथा दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के जलालाबाद निवासी प्रेमसागर का आरोप है कि उनका पुत्र मुकेश कुमार जलालाबाद से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। पूर्व प्रमुख गौर महेश सिंह, अरविंद सिंह, संजीव सिंह और हरेंद्र सिंह उर्फ घप्पू समेत तीन अज्ञात लोग चार जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे मेरे घर आये। पिस्टल के बल पर मेरे लड़के मुकेश कुमार को उठा ले गए। जब वह उनके घर अपने लड़के की हालचाल जानने पहुंचे तो मुझे जातिसूचक गाली देते हुऐ भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर बृहस्पतिवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के विवेचक क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।