{"_id":"66d7397053cba090c70a8642","slug":"case-against-those-accused-of-indecent-acts-with-a-teenage-girl-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123145-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोरी से अश्लील हरकत के आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोरी से अश्लील हरकत के आरोपियों पर केस
Tue, 03 Sep 2024 09:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी पुलिस ने एसपी के निर्देश पर 22 अगस्त की रात छत पर सो रही किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में मां ने लिखा कि बेटी इंटर की छात्रा है। गांव का दीपक बेटी को अकेला पाकर अश्लील बातें करता था। इसकी शिकायत उसके घर की गई तो भी कोई सुधार नहीं हुआ। 22 अगस्त की रात बेटी अपने भाई के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब 10 बजे गांव के ही दीपक व प्रत्यक्ष छत पर चढ़कर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर जब परिवार वालों की नींद टूटी तो दोनों फरार हो गए। थानाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद