{"_id":"655661b1fb480049cb0b2e4c","slug":"case-against-four-including-husband-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7100-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार पर केस
Fri, 17 Nov 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली की रात पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया गांव में हुई विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पूरे अवधि अटवा थाना हर्रैया निवासी रामनरेश ने तहरीर में कहा है कि उनकी बहन संजू की शादी हड़िया निवासी इंद्रजीत चौहान के साथ 10 मई 2023 को हुई थी। पति व ससुराल वाले बहन को कम दहेज व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दीपाली की रात संजू की हत्या कर दी गई और शव को पंखे से लटका दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पति इंद्रजीत, सास प्रेमा, जेठ गोविंद व जेठानी पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद