फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   carorpati SP candidate Rajendra

करोड़पति हैं सपा से रुधौली के उम्मीदवार राजेंद्र कुमार

Fri, 11 Feb 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
carorpati SP candidate Rajendra
करोड़पति रुधौली के सपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों के साथ उम्मीदवारों ने संपत्ति, शैक्षिक योग्यता व आपराधिक मामलों की घोषणा की है। परास्नातक पास सपा से रुधौली उम्मीदवार राजेंद्र कुमार चौधरी ने 30 लाख 42 हजार 982 चल व छह करोड़ 77 लाख 29 हजार 120 रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस के महादेवा विधानसभा से प्रत्याशी बृजेश कुमार के पास अचल संपत्ति नहीं है।
महेंद्रनाथ यादव के पास है 65 लाख रुपये की संपत्ति
सदर विधानसभा से परास्नातक पास सपा उम्मीदवार महेंद्रनाथ यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने 29 लाख 48 हजार 313 रुपये चल व 35 लाख अचल संपत्ति की घोषणा की है। पत्नी के पास नौ लाख 91 हजार 752 रुपये चल व 60 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

रवि सोनकर पर नहीं दर्ज है कोई मुकदमा
स्नातक पास महादेवा से भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर ने 57 लाख रुपये की चल व दो करोड़ 59 लाख 69 हजार रुपये की अचल संपत्ति की घोषणा की है। पत्नी के पास 12 लाख 89 हजार 54 रुपए की चल व तीन लाख 65 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। रवि के ऊपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजेश कुमार के पास नहीं है अचल संपत्ति
इंटरमीडिएट पास महादेव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश कुमार ने आठ लाख 55 हजार 22 रुपये चल संपत्ति की घोषणा की है। पत्नी के पास आठ लाख 74 हजार 210 रुपये चल संपत्ति है। बृजेश और उनकी पत्नी के पास अचल संपत्ति नहीं है और न ही कोई मुकदमा दर्ज है।

90 लाख की अचल संपत्ति की मालकिन हैं संगीता
स्नातक पास भाजपा से रुधौली विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार संगीता उर्फ संगीता प्रताप जायसवाल के पास 25 लाख 74 हजार की चल व 90 लाख की अचल संपत्ति है। जबकि पति संजय प्रताप जायसवाल के पास 30 लाख रुपये की चल व 12 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed