फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car overturned to save bike rider, 10 people injured

बस्ती: बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, 10 लोग घायल

Wed, 08 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Car overturned to save bike rider, 10 people injured
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाने के पिकौरा सानी गांव के पास दिल्ली से बिहार जा रही कार, जानवर को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे कार में सवार 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के मधुबनी जिले के बेजा थाने के करहरा गांव के रहने वाले रामबाबू राय अपने भाइयों के साथ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 में रहकर नौकरी करते हैं। मंगलवार को गांव में रहने वाले उनके पिता रवींद्र राय की मौत हो गई थी। राम बाबू अपनी कार (वैन) से परिवार के साथ दिल्ली से बिहार जा रहे थे। कार में कुल 11 लोग सवार दो। मंगलवार की रात करीब 12 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरासानी गांव के निकट कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल में मृत पड़े जानवर पर चढ़कर पलट गई।
विज्ञापन

कार में सवार लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में रामबाबू राय (45), फूल कुमारी (37) पत्नी बिंदेश्वर राय, अनुज राय (9) पुत्र किशन राय, माला देवी (40) पत्नी किशन राय, उमेश राय (42) और इनकी पत्नी पूजा राय (37 ), लालराम राय (30), अदिती राय (21), आरव (2) व चालक दीपक राय (23) घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed