{"_id":"6823a533647223952b098c0e","slug":"car-damaged-due-to-collision-with-dcm-woman-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136494-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीसीएम की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीसीएम की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, महिला घायल
Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
हरैया। हाईवे पर मंगलवार को तेनुआ गांव के सामने अयोध्या की तरफ जाने वाले लेन में जा रहे डंपर ने आगे चल रहे डीसीएम में ठोकर मार दी। अनियंत्रित डीसीएम आगे चल रही कार में भिड़ गई। दुर्घटना में बेटे के साथ मायके जा रही महिला घायल हो गई। हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार व डंपर को किनारे कराया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी सुनील अपनी मां कुसुमलता के साथ कार से छावनी थाना क्षेत्र में मामा के गांव चौकड़ी जा रहे थे। सायं करीब चार बजे हाइवे पर तेनुआ गांव के सामने अयोध्या की तरफ जाने वाले लेन में पीछे से आए डंपर ने आगे चल रहे डी सी एम को पीछे से टक्कर मार दिया।टक्कर के बाद डीसीएम आगे चल रहे कार में जाकर भिड़ गई। आगे चल रहे ट्रक में भिड़ने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठी कुसुमलता चोटिल हो गई।उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाकर यातायात को बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डाइवर्जन के कारण एक ही लेन पर वाहनों का परिचालन होने से दबाव है।