फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car collides with auto, private school teacher dies

Basti News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, निजी विद्यालय के शिक्षक की मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car collides with auto, private school teacher dies
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों में शुक्रवार को एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार एक निजी चिकित्सक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अखिलानंद यादव 38 वर्ष महसों स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। रोज की तरफ वे शुक्रवार को ऑटो से विद्यालय से वापस लौट रहे थे। अभी वह दसकौलवा के पास पहुंचे ही थे कि एक कार उल्टी दिशा से आकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह ऑटो से बाहर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। आसपास के लाेगों ने अखिलानंद को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को दे दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

शिक्षक के मौत की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी सरिता रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। अखिलानंद तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ लालगंज विनय पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed