फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Capacity of 470 transformers will be increased, work on 178 is complete.

Basti News: 470 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ेगी क्षमता, 178 का काम पूरा

Sat, 21 Feb 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 470 transformers will be increased, work on 178 is complete.
बस्ती। मंडल के तीनों जिले बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में चालू वित्तीय साल 2025-26 में लक्षित कार्य को पूरा करने में निगम के जिम्मेदार जद्दोजहद कर रहे हैं। लक्ष्य के अनुसार 38 दिन के भीतर शत-प्रतिशत कार्य करके निगम को सूचित करना होगा।
विज्ञापन

निगम के अनुसार चालू साल में 470 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि होनी है, जिसमें 25 केवीए को 63 और 63 केवीए को 100 केवीए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गर्मी में लोड बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मरों को फुंकने और खराब होने से बचाया जा सके। इधर बदले मौसम को देखते हुए 31 मार्च तक हरहाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे गर्मी में आपूर्ति बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर फुंकने जैसी समस्या न आए। बताया गया कि बस्ती में 200 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जानी है इसमें 136 ट्रांसफाॅर्मर 25 केवीए के हैं। जिनकी क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए किया जाना है, वहीं 64 ट्रांसफाॅर्मर 63 केवीए क्षमता के हैं, इनकी क्षमता वृद्धि करते हुए 100 केवीए किया जाना है।
विज्ञापन

इसमें 178 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर लिया गया है। बतााय गया कि कुल 470 ट्रांसफाॅर्मर चिह्नित किए गए हैं जिनकी क्षमता वृद्धि किया जाना जरूरी है, जिसमें 400 परिवर्तकों की क्षमता बढ़ा दी गई है। माध्यमिक कार्य खंड के साथ ही कार्यशाला खंड भी इसमें सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed