फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Canoe boat capsizes at Banni Ghat, two women drowned

बन्नी घाट पर डोंगी नाव पलटी, दो महिलाओं की डूबकर मौत

Thu, 24 Mar 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Canoe boat capsizes at Banni Ghat, two women drowned
बन्नी घाट पर डोंगी नाव पलटी, दो महिलाओं की डूबकर मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर के निकट स्थित बन्नी घाट पर डोंगी नाव अचानक पलट गई। जिसमें सवार चार महिलाएं व नाविक डूबने लगे। नाविक ने किसी तरह दो महिलाओं को बचा लिया मगर दो महिलाएं लापता हो गईं। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव नदी से निकाला।

जानकारी के मुताबिक बानपुर निवासी झिनकाई (60) अपनी भतीजी सुंदरी देवी (32) पत्नी श्याम सुंदर, सुदामा (42) पत्नी संतू उर्फ संतराम, मेनका (35) पत्नी बेचन तथा कलावती पत्नी स्व. परशुराम के साथ बुधवार सुबह करीब नौ बजे बन्नी घाट पर खड़ी डोंगी नाव पर सवार होकर बन्नी निवासी अजीत पाल के खेत में सरसों काटने जा रहे थे। धारा में जाने के बाद नाव अचानक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। नाविक झिनकाई ने सूझबूझ से अपने साथ मेनका तथा सुदामा को किसी तरह बचा लिया। मगर सुंदरी देवी व कलावती डूब गईं। नाव डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग जुटने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिकाराम भी पहुंच गए। पुलिस टीम तथा गोताखोरों के तीन घंटे के प्रयास के बाद सुंदरी देवी का शव बाहर निकाला गया। घटना में सुरक्षित नदी से निकाली गई मेनका व सुदामा परिवार के लोगों को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगीं। सुंदरी देवी का शव देख उसके पति श्याम सुंदर, बेटा शिवा, नीरज, अभिनन्दन व दो बेटी आंशिक व अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। इसके करीब तीन घंटे बाद कलावती का भी शव मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed