{"_id":"5c685998bdec22102e65dedd","slug":"candle-march-organised0","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाला
Sun, 17 Feb 2019 12:12 AM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ में पाक पीएम का पुतला जलाया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलवामा में आतंकी घटना पर शनिवार को शहीदों की याद में लोगों के आंसू छलके तो श्रद्धा में सिर झुके। कैंडल मार्च व मानव शृंखला बनाकर बच्चों ने घटना में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया।
देलही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विरोध में बच्चों ने स्कूल से बड़े वन चौराहे तक कैंडल लेकर शांति मार्च निकाला। शहीदों की याद में बच्चों के आंखों से आंसू छलक उठे। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह व प्रधानाचार्य अजय लक्ष्मी त्रिपाठी ने शहीदों की शौर्य गाथा को रेखांकित किया। लिटिल फ्लावर्स में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार आरके सांइस एकेडमी तुर्कीपुर के बच्चों व शिक्षकों ने शोक सभा की। विशेषरगंज मे प्रधान प्रतिनिधि शिव प्रसाद सिंह की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाल कर शोक व्यक्त किया गया। इसी क्रम में सीएचसी दुबौलिया के कर्मियों ने भी कैंडल मार्च निकाल शहीदों को नमन किया। इससे पहले व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। चिलमा बाजार में व्यापारियों ने पाक प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। आदर्श विद्या विहार पड़िया चौराहा के बच्चों व शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकलकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
गौर प्रतिनिधि के अनुसार पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं, दूसरी ओर जेदेवी महिला पीजी कॉलेज बभनान में प्राचार्य डॉ. चंद्रमौल मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत केसरई के ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज बाजार तिराहे पर पूर्व प्रधान भक्तुपुर राम सजीवन चौधरी के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका विरोध में नारे लगाए। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार किसान युवा व्यापारियों ने पाक प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर पुतला फूंका। राजकुमार राजू की अगुवाई में शनिवार को पछिलौरिया गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला लेकर राजमणि सिंह इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचे पाक के प्रधानमंत्री इमरान के पुतले पर चप्पलों की माल पहना कर उसे फूंक दिया। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कस्बे के महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विरोध स्वरूप जुलूस निकाला। पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने का संदेश दिया। भाजयुमो के लोगों ने बखिरा तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बीआरसी कार्यालय पर बीईओ श्याम विहारी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन हुआ। इसमें जितियापुर पूर्व माध्यमिक विधालय, प्राथमिक विधालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय विधालय सहित बीआरसी कार्यालय से बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मी शामिल हुए। इस दौरान जुलूस निकालकर शांति पाठ हुआ। इसके अलावा दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, पं. जोखूलाल इंटर कॉलेज माचा, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवा, अशोक इंटर कॉलेज छावनी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएन कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक सीएल यादव नेतृत्व में बच्चों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए तथा भारत माता के सपूतों को याद किया। सेंट एंड्र्यूज एकेडमी पांडेय बाजार में प्रबंधक पंकज जायसवाल व प्रिंसिपल दीपा गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। बिलारा चौराहे पर मनोज सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में विभिन्न संगठनों व ग्रामीणों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर अंकित त्रिपाठी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष इन्द्रसेन उपाध्याय, हियुवा के विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार दिन में लगभग दस बजे बडी संख्या में अकसड़ा चौराहे पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए रैली निकाली। पाक व आतंकवाद के खिलाफ नारेेबाजी की। बाद में पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर श्रुति अग्रहरि, पिन्टू दूबे, दिलीप शर्मा, अफसर अली, राजीव मिश्रा, ग्राम प्रधान फूल चंद दूबे, राजेश दूबे, पिन्टू दूबे आदि मौजूद रहे। इधर, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव नागेन्द्र दत्त त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द बरनवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश तिवारी व जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने पोखरा बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।