फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candle march in memory of Pulwama martyrs

पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च

Mon, 15 Feb 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Candle march in memory of Pulwama martyrs
शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालते किसान नेता। - फोटो : BASTI
पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पुलवामा शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भाकियू जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी के नेतृत्व में रविवार शाम शास्त्री चौक पर किसान, मजदूर एकत्र हुए और कंपनी बाग, गांधीनगर होते हुए रोडवेज स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष दिवान चंद पटेल ने कहा कि किसान और जवान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसान आंदोलन में प्राण गंवाने वाले 200 से अधिक किसानों के बारे में केंद्र की सरकार को कोई जानकारी ही नहीं है। मंडल उपाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी, रामनवल ने कहा कि सरकार समस्या को हल करने की जगह किसानों को ही कठघरे में खड़ा करने का षड्यंत्र कर रही है।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से डॉ. आरपी चौधरी, हृदयराम वर्मा, रामचंदर सिंह, घनश्याम चौधरी, त्रिवेनी, राम सुरेमन, राममहीपत, फूलचंद, कन्हैया प्रसाद, हरिभजन, रामफेर, नाटे चौधरी, रामचंदर, सत्यराम, शिवमूरत, बंधु चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, शिवशंकर पांडेय, रामकृष्ण के साथ ही अनेक किसान, मजदूर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed