फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Candidates gathered in police recruitment examination.

Basti News: पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी... शहर में लगा दिन भर जाम

Sun, 18 Feb 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Candidates gathered in police recruitment examination.
केंद्रों के सामने दिखी भीड़, रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का रहा जमावड़ा
विज्ञापन

- 22 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा, डीएम व एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को अभ्यर्थी उमड़ पड़े। परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद चौतरफा जाम जैसी स्थिति बनी रही। शहर में अचानक अनुमानित तीस हजार से अधिक की भीड़ का भार बढ़ गया। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, हाईवे के नुक्कड़ों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा देखा गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
पहले दिन शनिवार को 20,016 अभ्यर्थियों को 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। इसके सापेक्ष अनुमानित तीस हजार से अधिक की भीड़ शहर में आ गई। सुबह से ही अभ्यर्थी एवं उनके साथ आए अभिभावकों की हलचल बढ़ गई। रेलवे व बस स्टेशन पर प्रवेशपत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र के बारे में लोग जानकारी करते नजर आए। इसके बाद ऑटो एवं टैक्सी के जरिए केंद्रों तक पहुंचना शुरू हो गया। कुछ अभ्यर्थी निजी वाहनों से भी आए थे। इसी बीच शहरी क्षेत्र के स्कूल बस एवं अन्य आवागमन भी बहाल हुआ। इस तरह सड़कों पर यातायात का भार बढ़ गया।
विज्ञापन

गांधीनगर, पुरानी बस्ती, कटरा, कंपनी बाग आदि क्षेत्रों में जाम जैसी स्थिति हो गई। प्रथम पॉली की परीक्षा 12 बजे जब खत्म हुई तब फिर से यातायात व्यवस्था कुछ देर के लड़खड़ा गई। प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मियों को जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल द्वितीय पॉली की परीक्षा खत्म होने के बाद शाम पांच बजे भी हुआ। गांधीनगर, मालवीय मार्ग, कटरा, रोडवेज तिराहा आदि प्रमुख स्थानों पर जाम लगा रहा। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर साधन का इंतजार करते भी अभ्यर्थियों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
पहले दिन अनुपस्थित हुए 621 परीक्षार्थी, 19335 हुए शामिल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 22 केंद्रों पर पहले दिन आवंटित 20,016 अभ्यर्थियों काे शामिल होना था। इसमें दोनों पाॅलियों में 612 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए। बाकी 19395 परीक्षा में शामिल हुए। दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 40,032 अभ्यर्थी जिले के लिए आवंटित किए गए हैं। पहले दिन की परीक्षा दो पॉलियों में सुबह 10 से 12 और शाम को तीन से पांच बजे तक हुई। सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई थी। प्रथम पॉली में 10008 में से 309 अनुपस्थित और 9699 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लग गई। द्वितीय पॉली की परीक्षा में 10,008 में से 312 अभ्यर्थी अनुपस्थित और 9696 शामिल हुए।
...
केंद्राें पर दिखी सख्ती
परीक्षा केंद्रों पर बेहद सख्ती बरती गई थी। इसलिए कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक और रेटिना जांच कराई गई। कागज, पेन ड्राइव, ब्लूट्रूथ, फोन, घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। महिला अभ्यर्थियों के पर्स, शाल, हाथ में बंधे धागे, बालों में लगे कलेचर यहां तक कि मंगलसूत्र भी उतरवा लिए गए। हाथ में कंगन भी पहनकर जाने पर रोक थी। सभी सामग्री केंद्रों के बाहर ही जमा करा ली गई। केवल पेन और एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश करने की अनुमति मिली।
..
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर दो घंटा पहले पहुंच गए थे। केंद्रों पर जैमर लगे होने की वजह से मोबाइल नेटवर्क फेल रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं ट्रेजरी में सुरक्षित की गई।
-------------------

अधिकारियों ने दिनभर किया दौड़भाग
आईजी आरके भारद्ववाज, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र समेत सभी आला अफसर दिनभर दौड़भाग करते नजर आए। केंद्रों पर पहुंचकर गहनता से परीक्षा का जायजा लिया गया। अधिकारियों की सक्रियता के चलते परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सनसनी फैली रही। जीजीआईसी, जीआईसी, कर्मा देवी शिक्षण संस्थान, खैर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी आदि केंद्रों पर इन अधिकारियों का आना जाना लगा रहा।

------------
आज भी होगी परीक्षा
यह परीक्षा रविवार को भी दो पालियों में 22 केंद्रों पर कराई जानी है। प्रथम पॉली में 10008 और द्वितीय पॉली में भी 10008 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला दूसरे दिन भी सक्रिय रहेगा। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की चहल- पहल बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed