{"_id":"635fabc6e8fab65fce4bb82c","slug":"cancer-victim-youth-found-hanging-from-noose-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कैंसर पीड़ित युवक का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कैंसर पीड़ित युवक का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Mon, 31 Oct 2022 04:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:34 PM IST
सार
मृतक कमलेश कुमार सिंह के पिता मोहन लाल सिंह ने बताया कि पांच बेटों में सबसे बड़े कमलेश ही थे। अभी इनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव अवलोकन के दौरान युवक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई घाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव में सोमवार की भोर में कैंसर रोग से ग्रसित 32 वर्षीय युवक का आम के पेड़ में रस्सी के फंदा लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
मृतक कमलेश कुमार सिंह के पिता मोहन लाल सिंह ने बताया कि पांच बेटों में सबसे बड़े कमलेश ही थे। अभी इनकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव अवलोकन के दौरान युवक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई घाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। युवक के पास से मिले सुसाइट नोट में उसके द्वारा लिखा गया है कि वह कैंसर जैसी घातक बीमारी से ग्रसित हैं। जिसका इलाज पिछले 3-4 वर्षों से चल रहा है। बीच में आराम था, इस समय मुंह में सूजन आ गया है। जिसके कारण वह बहुत परेशान हैं। इसलिए आत्महत्या कर रहे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन