फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Camps were organized in electricity offices: 513 consumers applied...242 cases were resolved

बिजली कार्यालयों मेें लगा कैंप : 513 उपभोक्ताओं ने लगाई अर्जी...242 मामले निस्तारित

Fri, 18 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 18 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Camps were organized in electricity offices: 513 consumers applied...242 cases were resolved
बस्ती। गड़बड़ बिजली बिल के सुधार समेत गलत बिल निर्धारण आदि समस्या के निराकरण के लिए मंडल के तीनों जनपदों के बिजली कार्यालयों में बृहस्पतिवार को कैंप लगा। बिल संशोधन से संबंधित 513 उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं। 242 मामले का का मौके पर निराकरण किया गया।
विज्ञापन

कैंप में निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी केस से संबंधित राजस्व निर्धारण के चार केस आए, चार का निराकरण किया गया। मीटर बदलने के 86 मामले आए, 36 का निराकरण हुआ। नये कनेक्शन के लिए 37 आवेदन मिले, जिसमें 23 को कनेक्शन दिया गया। लोड से संबंधित 134 मामले दर्ज हुए, जिसमें 171 के लोड को बढ़ाया और घटाया गया। 1273 ने भुगतान किया, जिसमें 58.8 लाख रुपये प्राप्त हुए। मीटर से संबंधित बिल का संशोधन और उच्च बिल संबंधित केस की सुनवाई हुई। 41 केस टैगिंग के आए। इसके अलावा 102 केस अन्य मामले के थे, जिसमें से 53 का निराकरण किया गया। चीफ इंजीनियर इं. वीके गुप्ता, एसई और सभी एक्सईएन ने कैंपों का जायजा लिया। बताया कि 18 और 19 को भी सभी कार्यालयों में कैंप लगेगा।
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत वितरण खंड तृतीय सुशांधु श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत सेवा महा अभियान मेगा कैंप में उत्साह दिखा। विद्युत बिलों से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराया गया। 43 उपभोक्ताओं की ओर से समाधान कैंप का लाभ उठाया गया। 14 उपभोक्ताओं का बिल मौके पर ठीक करने के लिए पंजीकरण कर लिया गया है। छह उपभोक्ताओं के मीटर संबंधित समस्याओं का पंजीकरण किया गया है। तीन उपभोक्ताओं का लोड मौके पर ही बढ़ा दिया गया है। 4 उपभोक्ताओं के नए संयोजन संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया गया है। 3.40 लाख का राजस्व जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed