{"_id":"64f63026554374fb2b0cce26","slug":"campaign-to-ban-liquor-in-the-state-will-start-from-october-2-from-raj-bhavan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3816-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजभवन से दो अक्तूबर से शुरू होगी सूबे में शराब बंदी की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजभवन से दो अक्तूबर से शुरू होगी सूबे में शराब बंदी की मुहिम
Tue, 05 Sep 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सूबे में शराब बंदी की मुहिम दो अक्तूबर को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम से होगी। शराब समाज को दूषित कर रहा है। यूपी में इस पर रोक लगाया जाए, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का समृद्धि भारत बन सके।
राज्यपाल सोमवार को शहर के एक निजी कैंसर हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं। कहा कि पति शराब पीकर यदि मारता है तो उसी भाषा में महिलाओं को जवाब देना होगा। तभी लोग शराब छोड़ पाएंगे। महिलाओं की यह जिम्मेदारी भी है कि वह पूरी शक्ति लगाकर पुरुष को शराब से विमुख कर दें। पुरुषों को समझाने वाले अंदाज में कहा कि वह शराब पीकर अपना समय व धन दोनों बर्बाद न करें। उसी धन को बचाकर बेटियों की पढ़ाई में लगाएं। बेटियां पढ़ेगी तो समाज की दिशा बदल जाएगी।
राज्यपाल ने कहा कि 9 से 14 साल की उम्र की बेटियों को एसपीजी इंजेक्शन जरूर लगाएं, जिससे उन्हें कैंसर से बचाया जा सके।