फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cameras will continue to operate until EVMs are sealed.

Basti News: मतदान की शुरुआत से ईवीएम सील होने तक चलते रहेंगे कैमरे

Mon, 08 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cameras will continue to operate until EVMs are sealed.
सीसीटीवी कैमरे में कैद होगा पल-पल का नजारा
विज्ञापन


तीसरी आंख की निगाह में रहेंगे 194 मतदान केंद्र

थाने व पुलिस चौकी मेंं बने कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी


बस्ती। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस 193 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इन केंद्रों की हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। थाने और चौकी में बने कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। जिले के 194 मतदान केंद्रोंं के 289 मतदेय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।
इन मतदेय स्थलों पर अराजकतत्व यदि बूथ लूटने का प्रयास करते हैं तो पुलिस के हत्थे चढ़ने में देर नहीं लगेगी। मतदेय स्थल के अंदर और बाहर लगने वाले कैमरे में पल-पल का नजारा कैद होता रहेगा। सीसीटीवी लगने से मतदान में पारदर्शिता रहेगी। मतदान केंद्रों व महत्वपूर्ण सीसीटीवी स्थलों का फीड (आउटपुट) सीधे थाने-चौकी में बने कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में 24 घंटे एक आरक्षी की तैनाती रहेगी, जो किसी भी घटना के समय फोन और वायरलेस सेट के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को सूचना देगा और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। मतदान केंद्रों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

पूर्व के चुनाव में हुए विवाद की हो रही जांच

लोकसभा चुनाव में जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में 289 क्रिटिकल व 144 वल्नरेबल बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन बूथों से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर हैं। इन क्षेत्रों में पिछले चुनावों में विवाद पैदा करने वालों को चिह्नित कर उनकी निगरानी की जा रही है। पूर्व में चुनाव के दौरान विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी इन क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed