फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Came from Delhi-Mumbai...the journey to the village is proving to be heavy

Basti News: दिल्ली-मुंबई से आ गए...गांव का सफर पड़ रहा भारी

Sat, 21 Feb 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Came from Delhi-Mumbai...the journey to the village is proving to be heavy
महानगरों से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर टैक्सी में बैठाते टैक्सी चालक।संवाद - फोटो : 1
बस्ती। होली त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, महानगरों से आने वाले परदेसियों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर बढ़ती जा रही है। जैसे-तैसे यात्री ट्रेन और बस में भीड़ का सामना करते हुए स्टेशन पहुंचने के बाद भी उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोकल रूट पर रोडवेज बस की पर्याप्त व्यवस्था न होने से घर पहुंचे के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में जहां यात्रियों की खचाखच भीड़ भरकर आ रही है, वहीं पहले से ही अधिकतर ट्रेनें फुल चल रही हैं।
ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से शुरू कराया है। फिर भी ट्रेनों में भीड़ ठसाठस भीड़ देखी जा रही है। होली त्योहार के चलते महानगरों से आने वाले परदेसी किसी तरह मुसीबत झेलते हुए ट्रेन और बसों से अपना सफर तय कर गांव आ रहे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर पहुंचने के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में रोडवेज बस की सुविधा न होने से घर पहुंचने के लिए परेशानी झेल रहे हैंं। यात्रियों को आरोप है कि टैक्सी चालक उनसे अधिक किराया वसूल कर रहे हैं, जिससे उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को सहूलियत देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, कुछ होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है, महानगरों से आने वाले यात्रियों को अब काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed