फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Call details will reveal the death of the teenager

Basti News: कॉल डिटेल से उठेगा किशोरी की मौत से परदा

Sat, 30 Mar 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Call details will reveal the death of the teenager
सेठा गांव में 27 मार्च को संदिग्ध हाल में किशोरी की हुई थी मौत
विज्ञापन

एएसपी और सीओ ने घटना स्थल पर पहुंच दर्ज किए बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव में किशोरी की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पुलिस का मानना है कि किशोरी के कॉल डिटेल से उसकी मौत का राज खुल सकता है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। घटना के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।


गौरतलब है कि सेठा गांव में 17 वर्षीय किशोरी अंजू उर्फ मानसी फंदे से लटकी मिली थी। घटना वाले दिन देर रात एएसपी ओपी सिंह व सीओ कलवारी प्रमोद राय प्रभारी थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे थे। घर पर मौजूद किशोरी की दादी से बातचीत कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया था। लेकिन किशोरी ने मौत को गले क्यों लगाया यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

किशोरी की दादी का कहना था कि जब वह घर पहुंची तो शव नीचे पड़ा था। किशोरी के पिता मुंबई में रहते हैं। जबकि भाई नासिक में रहता है। घर पर 67 वर्षीय दादी लाली देवी के साथ ही किशोरी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed