केबल कटने से ब्राडबैंड सेवा ठप
सोमवार को राजकीय इंटर कालेज के सामने एक गड्ढा खोदा गया, यह गड्ढा किस विभाग और किस कार्य के लिए खोदा इसकी जानकारी बीएसएनएल के अधिकारियों को नहीं हो सकी। अधिकारियों को इस बात का पता तब चला जब उपभोक्ता इंटरनेट और टेलीफोन काम न करने की शिकायत बीएसएनएल दफ्तर में करने लगे।
एसडीओ मनोज की अगुवाई में जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि गड्ढा खोदने से केबल कट गया है। काफी समय तक केबल को ठीक करने का प्रयास किया गया, बावजूद केबल को पूरी तरह नहीं जोड़ा जा सका। एसडीओ मनोज ने बताया कि इस केबल के सभी लाइन के पेयर बुरी तरह कट चुके हैं, जिसे ठीक करने में समय मंगलवार तक का समय लगेगा।