फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   By worshiping the pen and praying for happiness and prosperity to Lord Chitragupta

Basti News: कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से की गई सुख, समृद्धि की कामना

Thu, 16 Nov 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
By worshiping the pen and praying for happiness and prosperity to Lord Chitragupta
बस्ती। कलम दवात की पूजा एवं भाईदूज पर्व बुधवार को एक साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। विशेष पकवान के रूप में फरा खिलाकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। बदले में भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों पर स्नेह लुटाया। वहीं भगवान श्री चित्रगुप्त की जयंती पर कायस्थ समाज के लोगों ने परपंरागत ढंग से कलम दवात की पूजा की। लोगों ने सुख, समृद्धि की कामना की। घर- घर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

दीपावली की रात से कायस्थ बिरादरी के लोग लेखन से संबंधित सभी कार्य बंद कर देते हैं। द्वितीया तिथि में चित्रगुप्त पूजन के बाद ही लिखना शुरू किया जाता हैं। मान्यता हैं कि भगवान राम के अयोध्या वापस आने पर राज तिलक के समारोह में भगवान चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं पहुंचा था। जिससे वह अपनी लेखनी कुछ समय के लिए बंद कर दिए थे। तभी से यह पर्व मनाया जाता हैं। घरों में भगवान श्री चित्रगुप्त को साक्षी मानकर कलम दवात की पूजा की गई। इस दौरान मिष्ठान, फल आदि का चढ़ावा चढ़ाया गया। श्री चित्रगुप्त भगवान के चरणों में लोग श्रद्धानवत हुए। शहर के धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कलम दवात के सामूहिक पूजन का भव्य आयोजन हुआ। श्री चित्रगुप्त कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलम दवात पूजन कराया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। महिलाओं ने मंगलगान किया। बाद में सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। दीपावली के दिन से बंद लेखा जोखा का कार्य यम द्वितीया के दिन पूजन के शुरू किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया। यूनीक साइंस एकेडमी एकेडमी के बच्चों ने भजन और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रियांशी सिंह ने शिव तांडव नृत्य किया। रमेश चंद्र श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सिन्हा, अपराजिता सिन्हा ,दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कायस्थ परिवार मुड़ियार की ओर से राहुल श्रीवास्तव उर्फ राजा भइया के नेतृत्व में सामूहिक कलम दवात की पूजा हुई। श्री चित्रगुप्त चालीसा, हवन एवं आरती की गई। प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर भजन संध्या और ग्रीश श्रीवास्तव के आवास पर भंडारे का आयोजन हुआ। घनश्याम कांत वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, डाॅ. नवीन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कायस्थ समाज के लोगों ने विधि विधान से कलम दवात की पूजा कर लिखने का कार्य शुरू किया। चकदहा, कलवारी, भोयर, गंगउपुर, वैष्णोपुर, बहादुरपुर, जलालपुर आदि गांवों में घर- घर कलम दवात पूजा हुई। अरूण कुमार श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, शुभम, शताक्षी आदि एक दूसरे से मिलकर इस उत्सव की बधाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed