{"_id":"65ce77fafdf99e978f00ae74","slug":"bvo-salary-stopped-basti-news-c-207-1-bst1001-111533-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कृत्रिम गर्भाधान कार्य में शिथिलता, बीवीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कृत्रिम गर्भाधान कार्य में शिथिलता, बीवीओ का वेतन रोका
Fri, 16 Feb 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ जयदेव सीएस ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर कृत्रिम गर्भाधान कार्य में शिथिलता पाए जाने पर मरवटिया के बीवीओ का वेतन रोक दिया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पशुओं के टीकाकरण कार्य में तेजी लाई जाए। समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, दैनिक विद्युत आपूर्ति, अवस्थापना औद्योगिक विकास, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, मंडी, सिंचाई, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, पंचायतीराज, पीडब्ल्यूडी तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति हासिल करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर अपने विभागीय प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए विभाग से संबंधित रैंक में अपेक्षित सुधार लाए। संचालन डीएसटीओ ईशा शर्मा ने किया। एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ संजीव ओझा, पीडी राजेश कुमार झा, ईओ नगर पालिका सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद