फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Buyers gathered in the market... there was a jam throughout the day in Gandhinagar.

Basti News: बाजार में उमड़े खरीदार... गांधीनगर में दिनभर लगा रहा जाम

Mon, 19 Aug 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Buyers gathered in the market... there was a jam throughout the day in Gandhinagar.
सड़क के बीच में वाहन पार्किंग, फुटपाथ तक दुकान और खरीदारों की भीड़
विज्ञापन

गांधीनगर और करूआ बाबा क्षेत्र में दिन में कई बार लगा जाम, परेशान हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रक्षाबंधन के पर्व की रौनक एक दिन पहले से ही दिखने लगी है। बाजार में खरीदारों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि सड़क पर कई बार जाम लग गया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी शहर में आवागमन का दबाव सामान्य दिनों से ज्यादा देखा गया। रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही तो प्रमुख बाजार में लोगों की हलचल बढ़ी रही।
गांधीनगर क्षेत्र में खरीदारों की भीड़ सुबह दस बजे के बाद से ही जुटने लगी। दोपहर होते-होते कंपनीबाग से लेकर जीआईसी तक पैदल चलते हुए लोग भर गए। इसके अतिरिक्त दो पहिया, चार पहिया वाहन और ऑटो, ई-रिक्शा का आना-जाना बढ़ गया। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ भी दुकानदार और ग्राहकों के हवाले हो गया। कहीं मिठाई तो कहीं रक्षाबंधन की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन

कपड़ा, आभूषण की भी बिक्री जोर पकड़े रही। लोग पूरे परिवार के साथ बाजार में पहुंचते रहे। इस दौरान जमकर खरीदारी हुई। बाजार चटख होने से गांधीनगर मार्ग पर जाम लगने लगा। यहां सड़क के बीचोबीच लोग वाहनों की पार्किंग किए थे। दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकान और खरीदारों की भीड़ रही। ऐसे में आने- जाने वाले वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान कई बार आवागमन ठप हो गया। यहां पुलिस को आवागमन बहाल रखने के लिए पसीना बहाना पड़ा। कमोवेश यही हाल पुरानी बस्ती क्षेत्र का भी रहा। करूबा बाबा चौक, मंगल बाजार, सुर्तीहट्टा, रेलवे क्रॉसिंग के पास भीड़ की वजह से पैदल चलने में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
2000 किलो तक पहुंची मिठाई, बहनों को भाया महंगा रक्षासूत्र
बाजार में मिठाई की दुकानें सजी रही। मिठाई विक्रेता राजन गुप्ता ने बताया इस बार मेवा एवं देशी घी युक्त मिठाई दो हजार रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। उनके दुकान की यह खास मिठाई लोगों को खूब पसंद आई। वहीं रोडवेज के सुरेश लखमानी ने बताया कि ताजी मिठाइयां दुकान में रखी गई है। 400 से 1000 रुपये किलो तक मिठाई ज्यादा बिक रही है। कुछ ग्राहक महंगे दर पर अच्छे किस्म की मिठाई ही पसंद कर रहे हैं। बहनों को महंगे दर के रक्षासूत्र भी खूब भाए। ज्वैलरी की दुकानों पर चॉदी जड़ित रक्षासूत्र एक हजार से दो हजार रुपये में बेचे गए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक राखी भी बाजार में धमाल मचाए रखी। नन्हें- मुन्ने बच्चों की यह पहली पसंद बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed