{"_id":"61f5734bbaf8a11a2535937b","slug":"businessman-s-7-18-lakh-recoverd-one-accused-arrested-basti-news-gkp42520391","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के 7.18 लाख बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के 7.18 लाख बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। व्यापारी के चोरी हुए सात लाख 18 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सक्रिय हुई टीम ने शनिवार को कोतवाली के कटरा चुंगी तिराहा के पास से आरोपी छोटू उर्फ कल्लू उर्फ अमन श्रीवास्तव निवासी रैनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती हालमुकाम भगवान दास गुप्ता का मकान, गदहाखोर पचपेड़िया रोड थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा प्रांत के गुरुग्राम जिले के थाना फेज-1 निवासी अमित बंसल बिजली के तार का व्यापार करते हैं। पुलिस के अनुसार उन्होंने पुरानी बस्ती के पंकज गुप्ता को उधार रुपये दिया था। 25 जनवरी को उधार दी गई रकम को लेने के लिए उन्होंने अपने कर्मचारी दीपक पाल निवासी गड़रियन पुरवा सोनपाल थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा को बस्ती भेजा था। दीपक पैसा लेने के बाद उसे बैग में रखकर बस पकड़ने के लिए शहर कोतवाली के मूड़घाट फोरलेन पर पहुंचा था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी मुलाकात छोटू उर्फ कल्लू उर्फ अमन श्रीवास्तव निवासी रैनिया थाना लालगंज से हो गई। दोनों में बातचीत हुई और फिर छोटू के ऑफर पर दीपक उसके साथ शराब पीने के लिए चला गया। दीपक को शराब पिलाने के बाद धोखे से छोटू उर्फ कल्लू ने उसका बैग चुरा लिया और भाग निकला। होश में आने के बाद बैग गायब देख दीपक के होश उड़ गए। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आरोपी छोटू उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर चोरी के सात लाख 18 हजार रुपये बरामद कर लिया।