फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Businesman Met DM for Over bridge

डीएम से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, ज्ञापन

Thu, 12 May 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Businesman Met DM for Over bridge
ओवरब्रिज के लिए डीएम से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

बस्ती। शहरी क्षेत्र पांडेय बाजार में स्थित 199 स्पेशल क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बुधवार को जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम सौम्या अग्रवाल को ज्ञापन देकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह रेलवे क्रॉसिंग प्रमुख व्यवसाय केंद्र पांडेय बाजार के समीप स्थित है। इस क्रॉसिंग से कम से कम 50 ट्रेन प्रतिदिन गुजरती हैं। क्रॉसिंग से चार पहिया, दो पाहिया, साइकिल आटो सहित सैकड़ों नागरिक प्रतिदिन गुजरते इससे गुजरते हैं। यहां इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पालीटेक्निक, नवीन फल मंडी, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी के अलावा बैंकों की विभिन्न शाखा भी है। यही नहीं कस्बों के व्यापारियों को अपने व्यवसाय के लिए थोक मंडी पांडेय बाजार आने के लिए इसी क्रॉसिंग से गुजरते हैं। ट्रेनों के आवागमन के कारण यह दिन में कई बार बंद रहता है। इस कारण यहां जाम लगता है। स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे चिलचिलाती धूप के कारण बिलबिला उठते हैं। यही हाल अन्य यहां से गुजरने वालों का भी है। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी लोग देर तक इसी जाम में झेलते हैं। इसके चलते कई बार ट्रेनों का आवागमन भी बाधित होता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार डीएम से इसे लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। डीएम ने बताया कि उनकी रेलवे अधिकारियों से बातचीत हुई है। इसमें एक बात निकल कर आई है कि यहां 2009 में ओवरब्रिज स्वीकृत हुआ था मगर निर्माण नहीं हो सका। कहा कि डीआरएम ने बताया है कि एक बार फिर से यहां का सर्वे होगा। इसके बाद कोई निर्णय किया जा सकेगा। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, दिनेश जायसवाल, राजकुमार श्रीवास्तव, शुभम वर्मा तथा नगर अध्यक्ष सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed