{"_id":"65df94b276677afdf90e97c8","slug":"bushes-caught-fire-due-to-falling-of-high-tension-wire-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112140-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईटेंशन तार गिरने से झाड़ियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईटेंशन तार गिरने से झाड़ियों में लगी आग
Thu, 29 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना से कुछ दूरी पर बाग में बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे झाड़ियो में आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग धुसुरिया गांव की तरफ बढ़ने लगी।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना डायल 112 व फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ बिजली निगम के लाइनमैन विक्रम, बब्लू व रमेश सोनकर भी पहुंच गए। बिजली कटवाकर आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड का वाहन भी पहुंच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद