{"_id":"6a52964eb219d4d97700a5d5","slug":"bus-speed-on-highways-capped-at-80-kmh-during-rain-basti-news-c-207-1-bst1005-162161-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश में हाईवे पर बसों की गति 80 किमी\/घंटा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश में हाईवे पर बसों की गति 80 किमी/घंटा तय
विज्ञापन
बस्ती। बारिश के मौसम में होने वाले हादसों से बचने के लिए बस्ती रोडवेज डिपो ने चालकों को हाईवे पर आगे के वाहन से 15 मीटर की दूरी भी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथी बसों की गति 80 किमी प्रति घंटे तक सीमित कर दी है। रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए नई बसों में ऑटो कटऑफ डिवाइस लगाया गया है जो बसों को 80 की स्पीड से ऊपर नहीं दौड़ने देगा।
सुरक्षित ड्राइविंग और बारिश के दौरान सड़क हादसे रोकने के लिए रोडवेज निगम ने संविदा चालकों और परिचालकों की काउंसलिंग कराई। चालकों को निर्देश दिए गए कि वर्षा के दौरान चालक बसों को अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की गति तक ही चलाएं। आगे चल रहे वाहन से कम से कम 15 मीटर की दूरी बनानी होगी। वर्षा के दौरान हाईवे पर जलभराव के साथ ही सड़कों पर फिसलन हो जाती है। इससे वाहन चालकों के सावधानी नहीं बरतने पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
आपात स्थिति में ब्रेक लगाने पर बसों के अंसतुलित होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, लीकेज वाली बसों की छतों को तत्काल ठीक कराने के बाद ही वर्कशॉप से बाहर निकालने को कहा गया।