{"_id":"693f02f97589413b5b01ee72","slug":"bus-services-will-be-restarted-on-23-routes-providing-convenience-to-rural-commuters-basti-news-c-207-1-bst1005-149471-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 23 मार्गों पर नए सिरे से शुरू होगी बस सेवा ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 23 मार्गों पर नए सिरे से शुरू होगी बस सेवा ग्रामीण यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
बस्ती। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 चिह्नित नए रूटों पर जल्द ही नई रोडवेज मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। रोडवेज को नई मिनी बसों का आवंटन हुआ था, जिनमें से पांच बसें प्राप्त हो चुकी हैं। इन बसों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को तहसील और जिला मुख्यालय से सीधे जोड़ना है, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अवसर मिल सके।
जनपद में दो हजार से अधिक आबादी वाले 33 गांव चिह्नित किए गए हैं। इन गांव के मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की योजना है। बताया गया कि अभी तक इन चिह्नित रूट पर 12 मार्गों पर ही बस सेवा शुरू हो पाई है। शेष पर अभी कार्रवाई चल रही है। लेकिन मुख्यमंत्री के जनता बस सेवा के फरमान के बाद इन चिह्नित मार्गों पर बस चलाने की योजना है। बताया गया कि वर्तमान में, ग्रामीण इलाकों से मुख्यालयों तक यात्रा करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह नई सेवा उन समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू की जा रही है। रोडवेज प्रशासन इस दिशा में रूटों और किरायों की तैयारी कर रहा है। शुरुआत में इन बसों को मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से तहसील मुख्यालय और फिर तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक चलाया जाएगा। इस कदम से न केवल परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सर्वे किए गए क्षेत्रों में बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिनमें बस्ती-संतकबीरनगर, बस्ती-गायघाट, बस्ती-दुबौलिया, बस्ती-रघुनाथपुर, बस्ती-शिवपुर, बस्ती-शुकुल बाजार, बस्ती-मुखलिसपुर, बस्ती-देईसाड़, कुदरहा समेत अन्य मार्ग शामिल हैं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि इन क्षेत्रों में बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। डिपो में 119 बसें निगम की और 34 बसें अनुबंधित की चल रही हैं।