{"_id":"61608d078ebc3ea6622bb590","slug":"bus-overturns-12-passengers-injured-basti-news-gkp4122335183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल
विज्ञापन
हाईवे के अमहट पुल पर पलटा डबल डेकर बस । संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल की रेलिंग से टकराकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल
नगर थाने के अमहट पुल पर हुआ हादसा, मार्ग पर लगा लंबा जाम
महाराष्ट्र के पुणे से सिद्धार्थनगर 90 सवारी भरकर जा रही थी बस
नगर बाजार/गोटवा (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया चौकी के थोड़ा आगे शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे सवारियों से भरी डबल डेकर बस नए अमहट पुल की रेलिंग से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार 90 यात्रियों में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
छह वर्षीय बालिका की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बस में सवार सुरक्षित यात्रियों को दूसरी सवारी से गंतव्य भेज दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए गोरखपुर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क के किनारे कराने के बाद जाम खुला।
पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे से 90 सवारियों को भरकर डबल डेकर बस इटवा, बलरामपुर, कपिलवस्तु (नेपाल) जा रही थी। सुबह करीब 5:30 बजे बस नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया चौकी के नए अमहट पुल पर पहुंची, तभी बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर व आसपास के लोग जुट गए। घायलों में 19 वर्षीय अमीरूल्लाह निवासी सेमरा सिद्धार्थनगर, 20 वर्षीय राजकुमार निवासी बसंतपुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, 21 वर्षीय सतीश कुमार निवासी टेंगनहवा थाना गौरा जिला बलरामपुर, 50 वर्षीय हफीजुल्लाह निवासी सेमरा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, 37 वर्षीय विजय प्रताप निवासी रीवा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर, 27 वर्षीय सुनील कुमार निवासी कुड़वा कला थाना गैसड़ी जिला बलरामपुर, 30 वर्षीय पंचम निवासी जैतापुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर, 19 वर्षीय आरके गोस्वामी निवासी सुल्तनवापुर थाना तौलियहवा कपिलवस्तु, 17 वर्षीय राहुल पांडेय निवासी जमोहरा थाना तौलियहवा कपिलवस्तु, 51 वर्षीय राम विलास निवासी हटवा जिला सिद्धार्थनगर, 25 वर्षीय ताहिरा खातून पत्नी रहमतुल्लाह निवासी बेवा चौराहा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर व छह वर्षीय सुफियान पुत्र हमतुल्लाह निवासी बनहरापुर थाना डुमरियागंज शामिल थीं। इनमें सुफियाना की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नशे में बस चलाने का मुकदमा दर्ज
सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलटने के मामले में घायल यात्री ताहिरा खातून पत्नी रहमतुल्लाह निवासी मनहोरपुर थाना डुमरियागंज ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक व परिचालक के खिलाफ नशे में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में ताहिरा खातून ने आरोप लगाया है कि चौधरी ट्रैवेल्स की बस के चालक व परिचालक पुणे (महाराष्ट्र) से सवारियों को भरकर डुमरियागंज जा रहे थे। चालक जगह-जगह गांजे का सेवन कर रहा था। मना करने के बाद भी वह नशे में बस चलाता रहा। रास्ते में अन्य सवारियों व उनके सामान को भरकर लाता रहा। बार-बार रोकने के बाद भी वह सवारियों की बात नहीं सुन रहा था। इस वजह से नगर थानाक्षेत्र के नए अमहट पुल की रेलिंग पर बस अनियंत्रित होकर चढ़ गई और सड़क पर ही पलट गई। थाना प्रभारी नगर बाबूलाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद से चालक और परिचालक फरार हैं।