फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bus diversions increase pressure on trains, increasing passenger congestion

Basti News: बसों के डायवर्जन से ट्रेनों पर बढ़ा दबाव, यात्रियों की भीड़ बढ़ी

Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bus diversions increase pressure on trains, increasing passenger congestion
रेलवे स्टेशन पर अप ट्रेन में बैठने के लिए मशक्कत करते यात्री संवाद - फोटो : 1
पुरानी बस्ती। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर फोरलेन समेत अन्य मार्गों पर किए गए यातायात डायवर्जन का असर सोमवार को रेल सेवाओं पर भी दिखाई दिया। बसों के रूट बदले जाने से बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बसों की बजाय करीब 25 प्रतिशत यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। सीट न मिलने पर लोग गेट के पास बैठकर यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन करीब दो-दो घंटे देरी से चलीं। वहीं, अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंबित रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक रुकना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलर्ट रहीं। प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास स्थल पर जवान निगरानी करते रहे। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ उनकी सुरक्षा पर भी नजर रखी गई।

रेलवे स्टेशन पर अप ट्रेन में बैठने के लिए मशक्कत करते यात्री संवाद

रेलवे स्टेशन पर अप ट्रेन में बैठने के लिए मशक्कत करते यात्री संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed