फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burning half a village with fire in Badari Purve

बैड़ारी पुरवे में आग से आधा गांव जला

Thu, 16 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 16 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के एक पुरवे में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चूल्हे से निकली चिंगारी से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। जिसमें अनाज, बर्तन, जेवर व नकदी सहित पशुओं का चारा भी जल गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे बैड़ारी एहतमाली पुरवे के लोग खेतों में सरसों, मटर काट रहे थे। इसी बीच गांव में लगी गुहार कान में पड़ी। सीवान से लोग भागकर जब तक अपने घरों को पहुंचते, तब तक आधा दर्जन आवासीय झोपड़ी जल चुकी थी। गांव के लोग बताते हैं कि सबसे पहले रामबाबू के घर के चूल्हे से आग उड़ी। उस समय घर पर कोई नहीं था। देखते  ही देखते झिनकान, रमाकांत, राम उजागिर, राम अवध व छब्बे की फूस की  झोपड़ी जलने लगी। अगल बगल के गांव वालों की मदद से पुरवे के सिर्फ पांच घर बचाए जा सके। जिसमें हैदराबाद से कमाकर आए तीन लोगों की नकदी भी जल गई। मौके पर कलवारी थाने के एसआई विनोद यादव, लेखपाल राजेंद्र पांडेय ने पीड़ितों की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराया। प्रधान प्रतिनिधि मायाराम निषाद ने पीड़ितों को शाम के भोजन के अलावा प्रत्येक परिवार को 15 किलो चावल की व्यवस्था किया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि 1998 में घाघरा नदी की भीषण कटान के बाद से नई बस्ती के लोग बंधे पर रह रहे थे। 10 वर्ष पूर्व तहसील प्रशासन  ने उन लोगों को आवासीय पट्टा दे दिया, जहां बसे थे। इस पुरवे के लोग पूरी तरह भूमिहीन  हैं। जीविका चलाने के लिए मजदूरी ही एकमात्र उपाय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed