{"_id":"6acea3680ac5119fc40da338","slug":"bullion-market-upbeat-during-navratri-demand-for-lightweight-jewellery-basti-news-c-207-1-bst1005-169311-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवरात्र में सराफा बाजार में उल्लास, हल्की ज्वेलरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवरात्र में सराफा बाजार में उल्लास, हल्की ज्वेलरी की मांग
विज्ञापन
मंगलबाजार में सराफा की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक संवाद
बस्ती। सोने-चांदी के भावों में तेजी के चलते शहर के सराफा बाजार में 18 कैरेट के हल्के गहनों की मांग बढ़ गई है। पहले 20 और 22 कैरेट के गहनों का चलन अधिक था लेकिन अब ग्राहक कम कीमत और टिकाऊ होने के कारण 18 कैरेट की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं। बाजार में हल्की ज्वेलरी की मांग भी बढ़ी है।
इस साल जनवरी में सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। हालांकि अब कीमतों में कुछ अंतर आया है, लेकिन भाव अब भी ऊंचे बने हुए हैं। इसके चलते ग्राहकों की खरीदारी का रुझान बदल रहा है। हालांकि कीमतों में उतार-चढ़ाव और सोने के गहनों की खरीद से बचने की अपील का कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ा था।
अब बाजार में त्योहारी बिक्री शुरू होने से कारोबारियों को उम्मीद बंधी है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंदन लाल वर्मा ने बताया कि 18 कैरेट के गहने अपेक्षाकृत सस्ते और टिकाऊ होते हैं। नवरात्र में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कारोबारी गौरव भारत के अनुसार, 18 कैरेट के गहने इसलिए महिलाएं पसंद कर रही हैं कि वह टिकाऊ होगा। हालांकि, दुकान पर सभी प्रकार के गहने बिक रहे हैं। नवरात्र में खरीदार आ रहे हैं। कारोबारी अभिषेक ने बताया कि महिलाएं अब इधर खरीद तेज की हैं, इससे कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है।