फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullies vandalized the dhaba, also beat up the employee

Basti News: दबंगों ने ढाबे पर तोड़फोड़ की, कर्मचारी को भी पीटा

Fri, 08 Nov 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bullies vandalized the dhaba, also beat up the employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा स्थित एक ढाबे पर बुधवार की देर शाम दबंगों ने तोड़फोड़ की। बचाव कर रहे एक कर्मचारी की पिटाई कर दी।
ढाबा मालिक पर भी हमला किया। सामने खड़ी कार का पिछला हिस्सा तोड़ दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पांच लोगों पर मारपीट, तोड़फोड़, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक ओझा ने नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा में किराये की जमीन पर ढाबा खोल रखा है। ढाबे पर दुबखरा निवासी सुरेंद्र कुमार काम करता है। छह नवंबर की शाम सुरेंद्र पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। उसे जातिसूचक व अपशब्दों कहते हुए मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। यह देख बीच-बचाव करने ढाबा संचालक विवेक पहुंचे तो आरोपी पंकज यादव ने रॉड से उन पर प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छीना-छपटी और बीच-बचाव में विवेक के गले से सोने की चेन गायब हो गई। थानाध्यक्ष नगर ने बताया कि आरोपी इसी थाने के दुबखरा निवासी आनंद सागर यादव, अनूप सागर यादव, अनुज सागर यादव, पंकज यादव और घनश्याम यादव पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed