{"_id":"6952cae59c03dc44d40880d8","slug":"bulldozers-run-on-encroachments-tracks-cleared-basti-news-c-207-1-bst1005-150305-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली कराई गईं पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली कराई गईं पटरियां
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास सड़क पटरी से अतिक्रमण हटाते नपा कर्मी स्रोत विभाग
बस्ती। शहर में लंबे समय से सड़क पर हुए अतिक्रमण पर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर चला। जिला अस्पताल मार्ग पर दुकानों के आगे बढ़े अतिक्रमण, ठेलों और अस्थायी ढांचों को हटवाया गया। 3अभियान के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए। सड़क की पटरियां खाली हुईं। इस दौरान खलबली रही। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने स्वयं अपने शेड और स्टॉल हटाने शुरू कर दिए, जबकि कुछ स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ढहाए गए।
सबसे ज्यादा अतिक्रमण कोतवाली के पास और शिवाकॉलोनी सड़क के पास रहा। बताया गया कि सड़क की अधिकांश पटरियां और सड़क तक घेरकर खड़ी रेहड़ियां, बढ़े काउंटर और तिरपाल से ढके ढांचे हटाए जाने के बाद सड़क चौड़ी हो गई।
राहगीरों ने बताया कि दैनिक यातायात में सबसे बड़ी समस्या जाम की थी, जो अतिक्रमण की वजह से होती है। बच्चों के स्कूल आने-जाने से लेकर आपातकालीन वाहनों के गुजरने तक, हर काम में बाधा आती थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जा करना न केवल अवैध है, बल्कि इससे आमजन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। अभियान का उद्देश्य लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाना है। जिला अस्पताल से कोतवाली थाना तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी डॉ. उदयभान, जेई अर्पित निगम, अभिषेक सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।