{"_id":"6251cb7bff82d72ea244f307","slug":"bulldozer-will-run-on-encroachment-land-mafia-will-be-marked-basti-news-gkp432815143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, चिह्नित होंगे भूमाफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, चिह्नित होंगे भूमाफिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, चिह्नित होंगे भूमाफिया
बस्ती। जिले में अतिक्रमण पर एक बार फिर बुलडोजर चलेगा। डीएम सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अभियान के दौरान भूमाफिया को चिह्नित कर उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने ये निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिए।
डीएम ने कहा कि हसील सदर, हर्रैया एवं भानपुर में चिह्नित आठ बड़े अतिक्रमण को पुलिस जाकर हटवाएगी। यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी गरीब की झोपड़ी न उजाड़ी जाए। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े भूमाफिया चिह्नित करके उसके खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा तथा जेल भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी स्थानीय थाने से पुलिस बल लेकर अवैध अतिक्रमण हटवाएंगे। अतिक्रमण हटने के तत्काल बाद कब्जा प्राप्ति की कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुन: अतिक्रमण न हो सके। सभी नगर पंचायतें संपत्ति रजिस्टर के अनुसार सार्वजनिक भूमि, तालाब को चिह्नित करेंगी। तालाब पर अतिक्रमण, बने मकान जेसीबी लगाकर हटाए जाएंगे। उन्होंने नवगठित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूर्व के प्रधान से संपर्क कर संपत्ति रजिस्टर तैयार करें। आने वाले समय में खाली भूमि पर शासकीय परियोजनाओं का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कब्जा हटवाने से पूर्व संबंधित विभाग समुचित नोटिस जारी करेंगे। अवैध निर्माण हटाने में जेसीबी का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं से सख्ती से निपटा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विभागवार अवैध अतिक्रमणों की समीक्षा की। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के गेट पर बनी सीढ़ी, बड़े वाहन के आने-जाने में बाधा उत्पन्न करती है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि मुख्यालय से पठन-पाठन सामग्री प्राप्त होती है, पर गेट पर अवैध कब्जा होने के कारण ट्रक अंदर नहीं जा पाता है। उन्होंने बताया कि लगभग 60 विद्यालयों की भूमि पर अवैध अतिक्रमण है। डीएफओ नवीन कुमार ने बताया कि कप्तानगंज एवं हर्रैया में आठ गांव में लगभग 1600 हेक्टेयर भूमि का ओर-छोर पता नहीं चल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि लेखपाल की टीम लगाकर पैमाइश कराई जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के कुछ तालाबों पर मकान एवं व्यावसायिक दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं।
उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार तालाब पर संपूर्ण अतिक्रमण हटाया जाएगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शुभनारायण ने बताया कि उनकी भूमि पर सात जगह अतिक्रमण है। दो मकान बने हुए हैं। प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ने बताया कि विक्रमजोत डाकबंगले में लोगों ने लोहे की गुमटी रख ली है। सरयू नहर के सहायक अभियंता ने बताया कि गांव गोड़िया में नहर की भूमि पर बाउंड्रीवाल बना ली गई है। इसी प्रकार नगर पंचायत बभनान, रुधौली, बनकटी, गायघाट, भानपुर, मुंडेरवा, गनेशपुर, कप्तानगंज, हर्रैया में अधिशासी अधिकारियों ने अतिक्रमण की जानकारी दी। नगर बाजार, नगर पंचायत में कोई अवैध अतिक्रमण नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिला पंचायत, विद्युत, पंचायतीराज आदि विभागों के अतिक्रमण की समीक्षा की गई। बैठक का संचालन सीआरओ नीता यादव ने किया। बैठक में एडीएम अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, गुलाब चंद्र, जीके झा, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस डीएस यादव, डीपीआरओ एसएस सिंह, कृषि अधिकारी मनीष सिंह तथा सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।