फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bull dies after being hit by a vehicle

Basti News: वाहन की चपेट में आने से सांड़ की मौत

Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bull dies after being hit by a vehicle
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर धरमूपुर चौराहे के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सांड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बावजूद पशु चिकित्सक मौके पर देर से पहुंचे, जिससे उपचार के दौरान सांड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्थानीय निवासी विक्रम यादव ने 1962 कंट्रोल रूम पर फोन कर घायल गोवंश की सूचना दी। करीब ढाई घंटे बाद पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और सांड़ को इंजेक्शन लगाकर चले गए। इसके करीब आधे घंटे बाद सांड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और गोवंश का दफन कराया। ग्रामीणों ने देरी से पहुंचने पर पशु चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed