{"_id":"6a7e1aa02f633704810251d2","slug":"buildings-of-173-anganwadi-centres-constructed-at-a-cost-of-rs-2048-crore-transfer-process-begins-basti-news-c-207-1-bst1005-164273-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 20.48 करोड़ से 173 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन तैयार, हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 20.48 करोड़ से 173 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन तैयार, हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
बहादुरपुर के करहली खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनकर तैयार संवाद
बस्ती। जिले में दूसरे भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को अब अपना भवन मिलने लगा है। शासन की ओर से तीन साल में 219 आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से 173 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन भवनों को संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेष भवनों का निर्माण अंतिम दौर में है।
जिले में कुल 2655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 2171 केंद्रों के पास अपने भवन हैं, जबकि 484 केंद्र अन्य भवनों में संचालित हो रहे हैं। वर्ष 2025-26 में परिषदीय स्कूलों समेत अन्य भवनों में संचालित केंद्रों को अपना भवन उपलब्ध कराने के लिए 219 नए भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इन पर कुल 25.93 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण की अनुमानित लागत 11.84 लाख रुपये है। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था के रूप में दी गई है। अब तक 173 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिन पर करीब 20.48 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
शेष भवनों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। विभाग को उम्मीद है कि अगले दो माह में सभी भवन तैयार हो जाएंगे। इसके बाद इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
भवन निर्माण में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए), पंचायतीराज और बाल विकास विभाग का सहयोग है। नए भवन मिलने से पंचायत भवन, परिषदीय स्कूल और अन्य जगहों पर संचालित केंद्रों को स्थायी स्थान मिल सकेगा।
गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी मिलेगी सुविधा : नए भवनों में केंद्र संचालित होने से बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को शेष भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।