फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boy and teenager commit suicide by being hit by a train

Basti News: ट्रेन से कटकर किशोर और किशोरी ने की खुदकुशी

Sun, 18 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Boy and teenager commit suicide by being hit by a train
शुक्रवार की देर रात घर से गायब हुए थे दोनों
विज्ञापन




दोनों के अक्सर साथ दिखने की चर्चा



संवाद न्यूज एजेंसी



टिनिच (बस्ती)। टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक किशोर व किशोरी का शव मिला। आसपास के लोगों की मानें तो सुबह करीब 6:30 बजे दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। शव की पहचान गौर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के किशोर व किशोरी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि दोनों अक्सर साथ दिखते थे।




जानकारी के अनुसार, टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सुबह दो शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए लोगों से पूछताछ की। थोड़ी ही देर में दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। बताया कि किशोर कक्षा दस तो किशोरी कक्षा सात की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि दोनों शुक्रवार की देर रात घर से गायब हो गए थे। उन्होंने समझा कि खेत गए होंगे। मगर, सुबह उनके मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया की शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed