फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Booth-to-booth search, water will be available to quench thirst

Basti News: मतदान की तैयारी... बूथ-बूथ छाजन, प्यास बुझाने के लिए मिलेगा पानी

Fri, 05 Apr 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Booth-to-booth search, water will be available to quench thirst
मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए निर्वाचन आयोग कर रहा विशेष इंतजाम
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर बैठने के लिए दी जाएंगी कुर्सियां, धूप से बचने के भी होंगे उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार लोकसभा चुनाव की अलग तरह से तैयारी चल रही है। निर्वाचन आयोग मतदाताओं को वोट डालने के दौरान बेहतर सुविधा देने का पूरा जतन कर रहा है। इस बार मतदान के दिन धूप से बचने के लिए बूथ-बूथ छाजन होंगे। बाहर कुर्सियां रखीं होंगी, ताकि बहुत देर तक लाइन में खड़े न रह पाने वाले लोग आराम से बैठ सकें। सूखे गले को तर करने के लिए पानी भी मिलेगा। मतदान केंद्रों पर यह इंतजाम चुनावी उत्सव को और परवान चढ़ाएगा।
मतदाताओं को वोट डालने के लिए सिर्फ जागरूक ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि मतदान के दिन केंद्रों पर बेहतर इंतजाम भी रहेंगे। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान कराया जाएगा। गर्मी के मौसम में तापमान चढ़े रहने की संभावना है। तल्ख धूप और पसीने से तरबतर बदन लिए लोगों को बूथ तक पहुंचना होगा। मतदान की गति धीमी न हो, इसके लिए मतदान केंद्रों पर टेंट, पानी, कुर्सी आदि की व्यवस्था रहेगी। बूथों तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ते भी अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

बूथ के अंदर पंखा-बल्ब आदि की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। आयोग के इन निर्देशों को अमल में लाने के लिए डीएम अंद्रा वामसी के नेतृत्व में बूथवार कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकतर मतदान केंद्र परिषदीय विद्यालयों को बनाए गए हैं। इसके मद्देनजर कायाकल्य योजना के तहत इन स्कूलों पर व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जा रही है। इसके अलावा मतदेय स्थल के रूप में चिह्नित पंचायत भवन, राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों में भी मतदाताओं के लिए बैठने, धूप से बचने एवं प्यास बुझाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट कर रहे निगरानी
डीएम के निर्देश पर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जहां विद्युतीकरण, मार्ग, शौचालय आदि की अव्यवस्था है, उसे इंगित किया जा रहा है। ताकि मतदान तिथि से पूर्व इसमें सुधार किया जा सकें। इन सुविधाओं को लेकर डीएम ने दो से तीन बार अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक भी प्राप्त किया है।
...
85 प्लस वोटरों को घर पर मतदान की सुविधा
इस बार आयोग एक भी वोटर को मतदान से वंचित नहीं रखना चाह रहा है। इसीलिए जिले में 40 हजार से ज्यादा वोट पोस्टल वैलेट के माध्यम से डाले जाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसमें चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं का भी वोट शामिल है। इस बार 85 से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को घर पर ही वोट डालने की सुविधा दी जाएगी। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए अलग से मतदान टीमें गठित की गई हैं। नामांकन के बाद 72 घंटे के दौरान यह वोट पोस्टल वैलेट के जरिए पड़ जाएंगे।
...
जिले में 31428 बुजुर्ग मतदाता
जिले में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 31428 हैं। इसमें 80 से 89 उम्र के 26269 मतदाता हैं। 90 से 99 उम्र वाले 4892 मतदाता है। इसके अलावा सौ बसंत देख चुके मतदाताओं की संख्या 267 हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 157 और 110 पुरुष की है। इन सभी वोटरों को घर से मतदान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिले भर में 1482 मतदान केंद्र और 2151 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

...
कोट
सभी मतदेय स्थल और बूथ पर मतदान के दिन टेंट, कुर्सी, पानी आदि की व्यवस्था रहेगी, ताकि मतदाताओं को बैठने की सुविधा मिल सकें। उन्हें मतदान के लिए बहुत देर तक खड़े होकर इंतजार न करना पड़े। जहां संसाधनों की कमी है, वहां मतदान तिथि से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है।
-अंद्रा वामरी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed